किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र अर्ध-सरकारी एवं निजी उद्योगों में कम से कम 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं एवं बेरोजगारों को रोजगार देने के शासनादेश को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए।

0

विधायक ने मांगों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का दिया आश्वासन

किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र

विधायक ने मांगों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का दिया आश्वासन

ज्वालापुर, हरिद्वार। किसान मजदूर संगठन सोसायटी (रजि.) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रवि बहादुर से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। इस दौरान संगठन की ओर से किसानों, मजदूरों एवं प्रदेश के युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मांग पत्र विधायक को सौंपा गया।

संगठन ने मांग पत्र के माध्यम से प्रमुख रूप से मांग की कि उत्तराखंड के किसानों को सिंचाई के लिए निःशुल्क बिजली एवं पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही प्रदेश में स्थापित सरकारी, अर्ध-सरकारी एवं निजी उद्योगों में कम से कम 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं एवं बेरोजगारों को रोजगार देने के शासनादेश को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तराखंड जल एवं जल-विद्युत संसाधनों से समृद्ध प्रदेश है। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए बिजली एवं पानी की उचित सुविधा मिलना उनका महत्वपूर्ण अधिकार है। वहीं प्रदेश में स्थापित उद्योगों का लाभ स्थानीय युवाओं को रोजगार के रूप में मिलना चाहिए, जिससे बेरोजगारी और पलायन की समस्या को कम किया जा सके।

इस अवसर पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि मांग पत्र में लिखी गई मांगों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों एवं प्रदेश के युवाओं से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

किसान मजदूर संगठन सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह सैनी एडवोकेट ने कहा कि संगठन किसानों, मजदूरों और युवाओं के हितों की लड़ाई को लगातार लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाता रहेगा। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी ने विधायक द्वारा दिए गए आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को उम्मीद है कि किसानों और युवाओं की इन मांगों पर सरकार सकारात्मक कार्रवाई करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह सैनी एडवोकेट, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी, राष्ट्रीय सचिव ब्रह्म सिंह धीमान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन मार्या, रुड़की महानगर कमेटी अध्यक्ष सतीश चंद फौजी, खानपुर विधानसभा अध्यक्ष मुनेश पाल, प्रदेश संरक्षक सुबोध कुमार शर्मा, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष अनुज शर्मा, धीरेंद्र जी, गौरव भार्गव जी, संजय मेहता जी, सुजीत गुप्ता जी एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज घुमार जी सहित संगठन के अन्य साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed