रोमा सैनी की पहल पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, शूटिंग बॉल के दो खिलाड़ियों सूरज रोड ओर नवनीत कुमार को सरकारी नौकरी देने की उठाई मांग

0
Oplus_131072

Oplus_131072

कलियर (अनुज धीमान) उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों नवनीत कुमार और सूरज चौधरी को सम्मान एवं सरकारी नौकरी दिलाने की दिशा में पहल की गई है। रोमा सैनी की पहल पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर दोनों खिलाड़ियों को उचित सम्मान और प्रोत्साहन देने का अनुरोध किया है।गौरतलब है

Oplus_131072

कि नवनीत कुमार और सूरज चौधरी ने 1 से 3 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित द्वितीय शूटिंग बॉल विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया था। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है।सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दोनों खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें नियमानुसार नकद पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही, खिलाड़ियों की उपलब्धि को देखते हुए आउट ऑफ टर्न के आधार पर सरकारी विभाग में नियुक्ति देने का भी आग्रह किया गया है।पत्र में उत्तराखंड की खेल नीति के अंतर्गत दोनों खिलाड़ियों को यथासंभव सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।रोमा सैनी की इस पहल से दोनों खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन दिलाने की मांग को आगे बढ़ाया गया है।

अब निगाहें राज्य सरकार के निर्णय पर टिकी हैं। यदि सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाती है, तो इससे न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश के अन्य युवाओं को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed