इमलीखेड़ा में अधिकारियों के खिलाफ नगर पंचायत अध्यक्ष का हल्लाबोल, ओवरलोड डंपर रोककर ग्रामीणों ने दिया धरना!

0
Oplus_131072

हरिद्वार (अनुज धीमान) दीपावली पर कुम्हारों के दीये बनाने के लिए खेत से मिट्टी लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किए जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कार्रवाई से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी और ग्राम प्रधान कंवरपाल सैनी समेत सैकड़ों ग्रामीण देर रात तक धरने पर बैठ गए।जन दृष्टि न्यूज़ आपको यह खबर दिखा रहा है

Oplus_131072

दरअसल, दीपावली के मौके पर कुम्हारों के दीये बनाने के लिए खेत से मिट्टी लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को नायब तहसीलदार और कानूनगो ने सीज कर दिया। इस कार्रवाई से इमलीखेड़ा में ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।उन्होंने आरोप लगाया कि ओवरलोड डंपरों के कारण क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और कई युवकों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं।वहीं ग्राम प्रधान कंवरपाल सैनी ने भी अधिकारियों पर गरीब ग्रामीणों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों और गरीब लोगों पर कार्रवाई करने में प्रशासन तेजी दिखाता है

Oplus_131072

, लेकिन बड़े खनन कारोबारियों के ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साध ली जाती है।ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो अधिकारियों के पुतले भी फूंके जाएंगे।फिलहाल देर रात तक धरना जारी रहने से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।इस दौरान विनोद सैनी, राजकुमार सैनी, अजय सैनी, बबलू प्रजापति, मांगेराम प्रजापति, ओमपाल प्रजापति, सोमपाल, आलोक प्रजापति, गोरखनाथ सैनी, अनुज कुमार और शुभम सैनी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इन मांगों पर क्या कार्रवाई करता है और ओवरलोड डंपरों के खिलाफ कब तक ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed