हरिद्वार यूनिवर्सिटी में चौथी अंडर-18 जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, 18 टीमों ने दिखाया दम

0
IMG-20260911-WA0081

रोमा सैनी ने रिबन काटकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों के साथ खुद खेलकर बढ़ाया उत्साह; राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे 15 बालक और 15 बालिकाएं

हरिद्वार। हरिद्वार यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को चौथी अंडर-18 जूनियर जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग करते हुए शानदार खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने रिबन काटकर किया। इस दौरान जिला खो-खो एसोसिएशन हरिद्वार के महासचिव चैंपियन सूरज रोड ने मुख्य अतिथि रोमा सैनी को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।खिलाड़ियों के साथ खो-खो खेलीं रोमा सैनीशुभारंभ अवसर पर रोमा सैनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्होंने भी स्कूल के समय खो-खो खेला है। उन्होंने कहा कि खो-खो भारत का पारंपरिक और सुंदर खेल है, जिससे बच्चों को जुड़ना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक स्कूल में खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।रोमा सैनी ने बच्चों के साथ स्वयं खो-खो खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया, जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।बालक वर्ग में ब्लॉसम्स स्कूल सहदेवपुर का दबदबाप्रतियोगिता के बालक वर्ग में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉसम्स स्कूल सहदेवपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की दूसरे और हरिओम सरस्वती स्कूल धनौरी तीसरे स्थान पर रहा।बालिका वर्ग में भी ब्लॉसम्स स्कूल सहदेवपुर प्रथमबालिका वर्ग में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। इस वर्ग में भी ब्लॉसम्स स्कूल सहदेवपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हरिओम सरस्वती स्कूल धनौरी ने द्वितीय और हरिओम क्लब ने तृतीय स्थान हासिल किया।खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी: एस.के. गुप्ताइस अवसर पर हरिद्वार यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष एस.के. गुप्ता ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने और खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।हरिद्वार यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष नमन बंसल भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सुमित चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ट्रॉफी एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए होगा खिलाड़ियों का चयनखो-खो एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष जहीर अहमद ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 15 बालक और 15 बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा खो-खो जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।ये लोग रहे मौजूदकार्यक्रम में खेलो स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष रचना देवी, भाजपा युवा नेता योगी रोड, क्षेत्रीय रोड धर्मशाला के पूर्व प्रधान सेवाराम रोड, खो-खो एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष जहीर अहमद, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, चंचल चौधरी सहित अनेक खेलप्रेमी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में विकास कुमार, रिहान, उदित चौधरी, मोहित कुमार, कनिका सैनी और मौनीश सहित कई लोगों की उपस्थिति रही।प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed