राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में माजरी निवासी अलोक सिंह सैनी ने जीता रजत पदक 50 मीटर ओपन साइट टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने किया सम्मानित

0

रुड़की (अनुज धीमान)। देहरादून स्थित जसपाल राणा शूटिंग रेंज में 2 से 8 अगस्त तक आयोजित 24वीं उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में रुड़की की तपस्या शूटिंग रेंज के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में तपस्या शूटिंग रेंज के शूटर अलोक सिंह सैनी, पुत्र सुरेंद्र सैनी, निवासी माजरी ने 50 मीटर ओपन साइट स्पर्धा के टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।


प्रतियोगिता में पदक जीतकर रुड़की लौटने पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने अलोक सिंह सैनी का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने अलोक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। श्यामवीर सैनी ने कहा कि युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां अन्य बच्चों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि अलोक की सफलता से 8 से 10 वर्ष की उम्र के बच्चों में भी शूटिंग जैसे खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

इस अवसर पर तपस्या शूटिंग रेंज के कोच दीपक सैनी ने बताया कि अलोक एक मेहनती और अनुशासित निशानेबाज हैं। उन्होंने नियमित अभ्यास, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि अलोक की सफलता रेंज से प्रशिक्षण लेने वाले अन्य युवा निशानेबाजों के लिए भी प्रेरणादायक है।
तपस्या शूटिंग रेंज की ओर से क्षेत्र के युवाओं को शूटिंग खेल का प्रशिक्षण देकर विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। अलोक सिंह सैनी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक की उपलब्धि से रुड़की और आसपास के क्षेत्र के युवा निशानेबाजों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed