धनौरी में पुलिस बूथ पर ई-रिक्शाओं का जमावड़ा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

धनौरी में पुलिस बूथ पर ई-रिक्शाओं का जमावड़ा, राहगीरों की बढ़ी परेशानीपार्किंग के अभाव में सड़क किनारे खड़े होते हैं बैंक ग्राहकों के वाहन, तिराहे पर यातायात व्यवस्था प्रभावितधनौरी(सुमित सैनी)। कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक तिराहे पर यातायात व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि पुलिस द्वारा यातायात नियंत्रण और चेकिंग के लिए बनाए गए बूथ के सामने ही दिनभर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा खड़े रहते हैं, जिससे तिराहे पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस बूथ के सामने ई-रिक्शाओं के खड़े रहने से सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक के पास ग्राहकों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण बैंक आने वाले कई लोग अपने दोपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। ऐसे में ई-रिक्शाओं और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण मार्ग और अधिक संकरा हो जाता है।बूथ के सामने बना ई-रिक्शाओं का ठिकाना
लोगों का कहना है कि पुलिस बूथ का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना और आवश्यकतानुसार चेकिंग करना है, लेकिन बूथ के सामने ही ई-रिक्शाओं की कतार लगने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कई बार एक साथ दर्जनों ई-रिक्शा खड़े होने के कारण तिराहे से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।बैंक और क्लिनिक होने से बढ़ता है आवागमनपंजाब नेशनल बैंक के अलावा इसी मार्ग पर दो क्लिनिक भी संचालित हो रहे हैं। बैंक और क्लिनिकों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहनों का दबाव सड़क पर बढ़ जाता है। ई-रिक्शाओं के जमावड़े के साथ यह समस्या और गंभीर हो जाती है।