जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के अध्यक्ष बने बिजेंद्र सिंह, सुशील राठी को उपाध्यक्ष की कमान

0

सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, पदभार संभालते ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संचालकों के साथ की बैठक

हरिद्वार। ( अनुज धीमान) जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार के नए अध्यक्ष के रूप में बिजेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष के रूप में सुशील राठी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। मंगलवार को निर्धारित चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों पदाधिकारियों के साथ अन्य प्रतिनिधियों का भी निर्विरोध चयन किया गया। निर्वाचन की घोषणा के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।
सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण देहरादून द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी।


अध्यक्ष पद के लिए बिजेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील राठी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने के कारण दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
राज्य सहकारी बैंक हल्द्वानी के प्रतिनिधि के चार पदों पर रचना, रचित, बबली और सुशील कुमार चुने गए। वहीं प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के दो प्रतिनिधि पदों पर ज्योति और नवनीत सिंह का निर्वाचन हुआ। राज्य सहकारी संघ के प्रतिनिधि के एक पद पर सुनील कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।


निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने उपाध्यक्ष सुशील राठी और बैंक के संचालकों के साथ जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। इस दौरान बैंक से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और समर्थकों ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सुभाष वर्मा, सुशील कुमार, अशोक चौधरी, सूर्यवीर मलिक, डॉ. रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राजवीर सिंह, नवनीत सिंह, देवेंद्र अग्रवाल, पुष्पराज सैनी, भारती देवी, आंचल सिंघल, लता देवी, ओम प्रकाश, उत्तम सिंह रावत, बबली देवी, सपना शर्मा, मोहम्मद इस्लाम, सुशील चौधरी मिरकपुर, पंकज कुमार एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट, कुलबीर प्रधान मानपुर, रामवीर अध्यक्ष जिला सहकारी संघ, रचित अग्रवाल, पवन सैनी, अवनीश, पारुल, मांगेराम सिरोही और अनीश गौर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed