धनौरी में पुलिस सहायता बूथ पर ई-रिक्शा चालकों का कब्जा, राहगीर परेशान

0

धनौरी। (अनुज धीमान) धनौरी के पंजाब नेशनल बैंक तिराहे पर यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती नजर आ रही है। एक ओर बैंक के बाहर ग्राहकों के वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस सहायता बूथ के आसपास ई-रिक्शा चालकों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक तिराहे पर दिनभर वाहनों और ई-रिक्शाओं की आवाजाही बनी रहती है। बैंक में आने वाले ग्राहकों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण कई वाहन सड़क के किनारे खड़े हो जाते हैं। दूसरी तरफ पुलिस सहायता बूथ के आसपास ई-रिक्शा खड़े रहने से सड़क का हिस्सा भी घिर जाता है।


स्थिति यह है कि तिराहे से गुजरने वाले पैदल राहगीरों को भी वाहनों के बीच से होकर निकलना पड़ता है। व्यस्त समय में जाम जैसी स्थिति बनने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि पुलिस सहायता बूथ के आसपास ई-रिक्शाओं का अनावश्यक जमावड़ा हटाया जाए तथा बैंक के बाहर वाहनों की पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि धनौरी बैंक तिराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और राहगीरों को राहत मिल सके।


सवाल यह है कि पुलिस सहायता बूथ के सामने ही यदि ई-रिक्शाओं का जमावड़ा लगा रहेगा, तो यातायात व्यवस्था को नियंत्रित कौन करेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed